हाइपो थायराइड में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:46

हाइपोथायरायडिज्म होने पर कैसी हो डाइट (Diet in Hypothyroidism)

हाइपोथायरायडिज्म वृद्ध महिलाओं में सबसे अधिक होता है। हाइपोथायरायडिज्म की समस्या होने पर आपको अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए वरना हाइपोथायरायडिज्म की समस्या बढ़ सकती है। यह समस्या होने पर मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचें

यदि आपको हाइपोथायरायडिज्म की समस्या है, तो आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ना करें या बेहद कम करें। इसमें कई तरह के साग जैसे पालक, सरसों का साग, केल आदि ना खाएं। साथ ही कुछ सब्जियां जैसे फूलगोभी, ब्रोकली, पत्तागोभी भी कम ही खाएं। ये लक्षणों को ट्रिगर कर सकती हैं।

कॉफी, चाय के सेवन से भी बना लें दूरी

यदि आपको हाइपोथायरायडिज्म है, तो चाय-कॉफी भी कम पिएं। इसकी दवा खाते हैं, तो तुरंत बाद ही चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा सोया फूड्स जैसे टोफू, सोया मिल्क के अधिक सेवन से हाइपोथायरायडिज्म के लक्षणों को ट्रिगर कर सकते हैं।

लिमिट में करें आयोडीन का सेवन

थायरॉएड से संबंधित कोई भी समस्या होने पर डाइट में आयोडीन से भरपूर चीजों को कम से कम शामिल करना चाहिए। यह आपकी इस समस्या को और भी ज्यादा बदतर कर सकता है। आप ग्रेव्स रोग (graves disease) जो एक ऑटो इम्यून रिस्क को बढ़ा देता है से ग्रस्त हो सकते हैं। आप अपनी डाइट में दूध, मक्खन, पनीर, अंडे का पीला वाला भाग आदि ना शामिल करें।

हाइपोथायरायडिज्म में ये भी ना खाएं (What not to eat in Hypothyroidism)

इसके साथ ही आप हाइपोथायरायडिज्म में एल्कोहल के सेवन से बचें, क्योंकि यह थायरॉएड ग्लैंड के हार्मोन निर्माम करने की क्षमता के साथ ही शरीर में थायराएड हार्मोन लेवल को प्रभावित कर सकता है। बेहतर है कि थायराएड डिसऑर्डर में शराब का सेवन ना करें। इसके साथ ही जंक फूड, प्रॉसेस्ड फूड, स्वीट डेजर्ट, पैक्ड चिप्स आदि खाने से परहेज करें। इन सभी फूड्स में पोषक तत्व कम और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। चूंकि, हाइपोथायरायडिज्म में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, ऐसे में शरीर में मौजूद अत्यधिक कैलोरी को बर्न करना मुश्किल हो सकता है। इससे आप मोटापे से ग्रस्त हो सकते हैं। ग्लूटेन युक्त फूड्स के सेवन से भी दूरी बना लें। इससे आपको सूजन, एलर्जी हो सकती है। नट्स जैसे मूंगफली, अखरोट, बादाम भी समस्या को बढ़ा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info